ETV News 24
पटनाबिहार

मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Etv news 24/डेस्क/पटना/बिहार

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० अनंत कुमार सत्यार्थी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे दो बार विधायक रहे थे और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है ।

मुख्यमंत्री ने स्व० अनंत कुमार सत्यार्थी के सुपुत्र श्री शानू कुमार सत्यार्थी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

वीआईपी पर्सन को सुरक्षा व मर्यादा पूर्ण व्यवहार करना पुलिस की जवाबदेही

ETV News 24

फायरिंग के फरार चार आरोपितों के धरों पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

ETV News 24

दिनदहाड़े उच्चक्को ने डिक्की से पाँच लाख उड़ाया

ETV News 24

Leave a Comment