ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

प्रगति सब्जी उत्पादक हित समूह मोतीपुर ताजपुर का मनाया गया पांचवीं बर्षगांठ

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तिपुर के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड-26 में 2 अक्टूबर को देर शाम प्रगति सब्जी उत्पादक कृषक हित समूह का पाचवां स्थापना दिवस समूह के अध्यक्ष कैलाश सिंह द्वारा केक काटने के साथ ही बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समूह के कोषाध्यक्ष ललन कुमार दास द्वारा बताया गया कि 20 सदस्यीय समूह के प्रति सदस्यों द्वारा प्रतिमाह 100 रूपए की छोटी बचत से कुल जमा 1,80,600रुपये ब्याज से प्राप्त हुआ। 1,26,600 एवं बैंक में जमा राशि 4600 जमा है। समूह के कुल राशि 3,07,200 है।
समूह के संयोजक सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर 2018 को प्रखंड के एटीएम मारूति नंदन शुक्ला जी के मार्गदर्शन से कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण प्रबंधन (आत्मा) समस्तीपुर द्वारा समूह का गढन किया गया था। 100 रूपये प्रति माह की छोटी बचत आज 3 लाख के करीब पूंजी बनकर सदस्यों के ही बीच वितरित है। इससे सदस्यों को बैंक एवं महाजनी कर्ज से मुक्ति मिल रही है और सदस्यों में भाईचारे के साथ कृषि संबंधी जानकारी एक दूसरे को आदान-प्रदान से खेती में लाभ हो रहा है। लेकिन वरीय अधिकारी के भेदभावपूर्ण रवैया के कारण समूह को सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ से वंचित है। हम संबंधित अधिकारी से सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ समूह को यथाशीघ्र देने कि मांग करते हैं अन्यथा किसान महासभा आन्दोलन को बाध्य होगी। मौके पर समूह के सचिव बिष्णु देव कुमार, सदस्य राजदेव प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, संजय शर्मा, रामबाबू सिंह, अनिल सिंह, भुषण प्रसाद सिंह, रंजीत सिंह, अमरेश सिंह, मक्सुदन सिंह, विजय कुमार महावीर सिंह,चंदन कुमार, आदि उपस्थित थे।

Related posts

सदर अस्पताल में घूम रही हैं कई नकली आशा कार्यकर्ता

ETV News 24

77वें स्वतंत्रता दिवस पर चकमेहसी थाना परिसर मैं थाना अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

ETV News 24

बिना जांचे राशनकार्ड से नाम हटाने पर रोक लगे अन्यथा आंदोलन- बंदना

ETV News 24

Leave a Comment