ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

चंद्रायन-3 अभियान की सफलता पर खुशियों का इजहार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में इसरो के चंद्रायन-3 अभियान की सफलता पर खुशियों का इजहार करते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। जश्न ए चंद्रयान के प्रथम सत्र में चंद्रयान 3 से संबंधित भाषण अंजनी, तनीक्षा, प्राची, आरुषि, नयनसी, निहारिका, काजल, अंशिका, बबली, प्रियंका, प्रिंस कुमार, कुणाल कुमार आदि ने अपना भाषण दिया।इस अवसर पर बच्चों ने अपने देश के महान वैज्ञानिकों के सम्मान में विशेष रूप से स्वागत ताली बजाकर खुशियां मनाया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बच्चों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर प्रथम बार भारत का तिरंगा लहराने की खुशी में समूह नृत्य का प्रदर्शन किया।समूह नृत्य में अंजलि, गुड़िया, सोनाक्षी,रूपा, कविता, पूजा, बबली, काजल, सौम्या, साक्षी, अमृता, अंशिका आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा पूजा कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, रेणु कुमारी, बिभा कुमारी,बीवी शकीला रहमान, शिक्षक संजीव कुमार झा, कैलाश राम,विमल कुमार साह,आदि ने सहयोग किया।

Related posts

ताजपुर अंचल-प्रखण्ड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा

ETV News 24

लॉकडाउन के दौरान घर आए फौजी को दर्जनों लोगों ने पत्नी के सर पर हथियार सटाकर बेरहमी से की पिटाई

ETV News 24

रैनी ढाव में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,मौके पर पहुंची पुलिस

ETV News 24

Leave a Comment