प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायती स्थित अकबरपुर गजपति मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन मंगलवार को किया गया। उक्त स्थल पर बने मंदिर राम जानकी मंदिर का भवन जर्जर हो चुका था। ग्रामीणों ने बैठक कर संकल्प लिया कि उक्त मंदिर की कायाकल्प की जाए। एक अति सुंदर मंदिर के निर्माण को ले समूह ने भूमि पूजन किया। रामचंद्र प्रसाद सिंह वैद्यनाथ सिंह मंदिर की देखभाल पूर्व से करते आ रहे हैं । उसी आलोक में विधिवत भूमि पूजन किया गया मौके पर दामोदर प्रसाद सिंह श्याम नंदन सिंह रामजतन सिंह अनिल सिंह दीपक सिंह मुन्ना सिंह गुड्डू सिंह पवन सिंह विकास सिंह कारी कांत सिंह रामजतन सिंह श्याम नंदन सिंह आदि भूमि पूजन में मौजूद थे।