ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बारात में घुसकर असमाजिक तत्वों की झड़प, विवाद रोकने गए अघेड़ की हत्या

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में गुरूवार रात बारात में घुसकर असमाजिक तत्वों ने झड़प किया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे एक ग्रामीण के सर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमपुरा गांव के वार्ड 13 निवासी स्व रामजी महतो के 48 वर्षीय पुत्र रामनारायण महतो के रूप में हुई है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रमपुरा हाट के समीप समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुची। सदर अस्पताल में मृतक के भाई अशोक महतो ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण किशुन महतो की पुत्री की शादी में वैशाली के चिकनौटा गांव से बारात आई थी। रात करीब 10 बजे बारात कल्याणपुर चौक पहुची। यहां से बैंड बाजे के साथ बाराती लड़की के दरवाजे की ओर प्रस्थान किया। रास्ते में आठ दस असमाजिक तत्व नशे की हालत में विवाद कर रहे थे। वे सभी बारात में घुसकर डांस करने लगे। जिसके बाद बैंड बाजा और आर्केष्ट्रा ट्राली के साथ नाच गाने को बंद करा दिया गया। बारात लडकी के दरवाजे पर पहुची। जहां पीछे से चार पांच असमाजिक तत्व भी आ गए। वे सभी लडकी के दरवाजे पर आकर दुबारा मारपीट करने लगे। दुल्हे के वाहन का शीशा तोड दिया। यह सब देखकर उसके भाई रामनारायण महतो बीच बचाव करने लगे। तभी असमाजिक तत्वों ने ईंट से सर पर हमला कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में जख्मी को लेकर सदर अस्पताल पहुचे। जहां स्वास्थय परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। जल्द की आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने कल्याणपुर गांव के मुशहर टोला निवासी कबूतर सादा के पुत्र गोपी सादा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

Related posts

समस्तीपुर मैं धूम धाम से मनाया गया गांधी जयंती

ETV News 24

जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं- जिलाधिकारी

ETV News 24

कृषि क्षेत्र को सीधे जलवायु संकट का बोझ झेलना पड़ता है: ददन पासवान

ETV News 24

Leave a Comment