प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत के वार्ड 2 में 15 महीने से नल जल का पानी नहीं चल रहा वार्ड के लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से पूर्व मुखिया ने की शिकायत समस्या का नहीं हुआ समाधान। इसको लेकर ग्रामीण वार्ड 2 के अरुण कुमार सिंह सुधीर प्रसाद सिंह शशिधर प्रसाद सिंह मनटुन पासवान बीना देवी राजकुमारी देवी सुशीला देवी सहित दर्जनों वार्ड की महिलाओं ने बताया कि तपती गर्मी में जल ही जीवन है मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना नल जल टाय टाय फिश मालूम पड़ती है नल जल को लेकर अधिकतर चापाकल सूख गए लगभग 500 लोगों को पानी से वंचित होना पड़ रहा है। मुखिया चंदन कुमार से कई बार शिकायत जताई गई कोई पहल नहीं कर रहे है।। पूर्व मुखिया रघुनंदन पासवान जिला पंचायती राज पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब नल जल से जल आपूर्ति की मांग जताई है।