प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित फूल्हारा गांव के अवकाश प्राप्त स्वर्गीय शिक्षक देवनारायण शर्मा के पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनके बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी बधाई देने वालों में चकमेहसी केपूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार शशिधर देव मुकेश कुमार सिंह , लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद इंद्रमणि सिंह गुड्डू मुन्ना सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है।