ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत को ले परिजनों में कोहराम दूसरे युवा इलाज रत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कृतिका राइस मिल भुट्टा चौक के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में साइकिल सवार गोपालपुर वार्ड 10 के स्वर्गीय पल्लू पासवान के पुत्र 50 वर्षीय नागेश्वर पासवान की घटनास्थल पर मौत दूसरे बासुदेवपुर गांव के सुरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार गंभीर जख्मी को लेकर लोगों मुख्य सड़क को घंटों जाम किया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर के आश्वासन पर मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता से मिलने वाली राशि मुखिया के उपस्थिति में उपलब्ध कराए जाने की मुखिया ने जानकारी दी। जख्मी राहुल का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है। मृतक की पत्नी अरुणा देवी तीन बेटी पवनीया सुहानी व विभा तीन बेटे राजू पासवान संजीत कुमार शोभित कुमार का रोते-रोते बुरा हाल था । मुखिया चंदन कुमार पूर्व मुखिया चंद्रगुप्त शर्मा लोजपा नेता नंदकिशोर पासवान भागीरथपुर के पैक्स अध्यक्ष भोला राय राघवेंद्र यादव परिजनों को ढाढस देते देखे गए। मृतक के शव पंचतत्व में विलीन किया गया। पुत्र राजेंद्र पासवान ने मुखाग्नि दी। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम परसा है।

Related posts

उचित मूल्य नहीं मिलने पर खलिहानों में पड़ा है धान लोगों में जायज है गुस्सा

ETV News 24

लापता वृद्ध महिला का कंकाल गेहूं के खेतों से हुआ बरामद

ETV News 24

कल्याणपुर भारत के खेतीहर मजदूर यूनियन की तरफ से कल्याणपुर प्रखंड पर विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल प्रदर्शन किया गया

ETV News 24

Leave a Comment