ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

टेंपो बोलेरो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पकड़ी डीह, के 2 मृतक का शव पहुंचते ही वार्ड 7 में चिक्कार परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल 15 जख्मी दो की हालत चिंताजनक इलाज रत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत वार्ड सात पकड़ी डीह में दो मजदूरों की मौत को लेकर गांव में दरभंगा से शव पहुंचते ही गुरुवार की अपराहन मृतकों के परिजनों की चिक्कार गांव सहित वार्ड दहल चुका। पुर पंचायत समिति सदस्य जदयू नेता सूरज कुमार सहनी पूर्व सरपंच सुभाष सहनी मृतक के परिजनों को ढाढस देने में जुटे थे। वार्ड के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन लहेरिया सराय रैक पॉइंट पर वार्ड सहित जुरखा डीह, भगवानपुर बरहएतआ के मजदूर मजदूरी को लेकर लहेरियासराय रैक पॉइंट पर मजदूरी करने सवेरे जाते थे। टेंपो मालिक सह चालक बगल गीर गांव के स्वर्गीय सुंदर दास के पुत्र अशोक दास आने जाने का भाड़ा देते थे उसी टेंपो पर 16 मजदूर एक टेंपो चालक सवार थे लहेरियासराय के ओझोल समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क दरभंगा की ओर से आ रही बोलोरो टेंपो में धक्का मारी टेंपो चकनाचूर हो गई उसी पर सवार दो की मौत गांव के ही स्वर्गीय लखन साहनी के 45 वर्षीय पुत्र विष्णु सहनी दूसरे बगल गीर रामकरण साहनी के 32 वर्षीय पुत्र दशरथ सहनी की मौत हो गई। विष्णु की पत्नी कौशल्या देवी 2 पुत्र4 पुत्री छोटे छोटे का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया वही दशरथ साहनी के पिता रामकरण पत्नी चंदा देवी पांच पुत्री बेहोश कर बेहोश हो रही थी गांव के ही जख्मी 25 वर्षीय मुकेश सहनी दूसरे संतोष सहनी अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। दोनों की पत्नी क्रमशह मुन्नी देवी सुमित्रा देवी ऊपर वाले से दुआ कर रही है हमारी सिंदूर बज जाए। स्वर्गीय क्या साहनी के पुत्र पशु साहनी स्वर्गीय जया किशोर साहनी के पुत्र मुकेश सहनी जख्मी अवस्था में घर पर देखे गए । पशु की पत्नी रजिया देवी ने बताया कि विगत 1 वर्षों से टेंपो से सीमेंट गोदाम में तार सराय हम लोगों के प्रति काम करने जाते थे। गांव के जुरखा डीह वार्ड 5 गांव के रघु राय के पुत्र42 वर्षीय राजकुमार राय भगवानपुर गांव के 45 वर्षीय रामबालक यादव भी जख्मी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 16 मजदूरों में दो की मौत 14 इलाज रत एक टेंपो चालक अशोक दास के जख्मी की भी सूचना मिली है प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। घटना काफी मार्मिक है। गांव में कोहराम।

Related posts

अंतर जिला एवं अंतर राज्यीय पहलवान भाग लेंगे

ETV News 24

महादेवस्थान जटमलपुर में मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक

ETV News 24

मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिए ललन पासवान

ETV News 24

Leave a Comment