ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा समेत कल्याणपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी का हुआ सम्मान समारोह

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड के बीरसिंहपुर में पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. ललन साह जी के गोदाम पर कल्याणपुर विधानसभा के सभी चार मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर एवं संचालन निवर्तमान मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को देश की जनता के साथ मन की बात करेंगे । एक राष्ट्राध्यक्ष के नाते यह विश्व मे एक रेकॉर्ड बन रही है कि कोई प्रधानमंत्री लगातार अपने देश की जनता के साथ 100 महीने तक मन की बात जरिए सम्बाद स्थापित कर रहे हैं । 30 अप्रैल को मन की बात की सौवीं एपिसोड का पूरे विधानसभा में 100 बूथों पर धूमधाम से मनाई जाएगी। नई टीम में कल्याणपुर विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा सभी सामाजिक वर्गों के कार्यकर्ताओं का समाबेश किया गया है। नए मंडल अध्यक्ष से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुराने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान और नए कार्यकर्ताओं को प्यार यह सङ्गठन का मूल मंत्र है। उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि नए और पुराने ऊर्जावान कार्यकताओं के बदौलत हम 2025 में कल्याणपुर विधानसभा में पहली बार कमल खिलाएंगे, और यहाँ से भाजपा की जीत हासिल होगी। कार्यक्रम को अन्य संबोधित करने वालो में जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम, चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, पूसा मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, विधानसभा संयोजक इंद्रमणि सिंह गुड्डू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश प्रसाद कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य प्रकाश, पंचायती राज प्रकोष्ठ के वार्ड सदस्य जिला प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा, लघु उधोग प्रकोष्ठ जिला संयोजक विकास पांडेय, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिधर प्रसाद देव, अनामिका रजक, शिवशंकर ठाकुर, दीपू पोद्दार, उमाशंकर ठाकुर, प्रमोद कुशवाहा, लाल बाबु सहनी, हरिकांत ठाकुर, भाष्कर कुमार, मुन्ना सिंह, प्रभाकर सिंह, अभिनाश यादव, राज कुमार सिंह, केदार प्रसाद सिंह, गौरी शंकर पोद्दार, अंकित त्रिवेदी, सूर्या पासवान, राम आधार राय, जोली कुमारी, सोनू झा, विकास कुमार, राम कृष्ण महतो, इत्यादि रहे।

Related posts

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकल कर किया रोष पूर्ण प्रदर्शन

ETV News 24

अनुज सिंहा को भाजपा के आईटी सेल व सोशल मीडिया अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

ETV News 24

20 राउंड हुई फायरिंग साढे बाइस हजार रुपए लूटे

ETV News 24

Leave a Comment