प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर सांसद सह रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज कार्यकर्ताओं के साथ कल्याणपुर क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्या से अवगत हुए। सांसद ध्रुवगामा गांव के भाजपा नेता गुड्डू महात्मा लोजपा नेता जिला सचिव चंदन कुमार ठाकुर प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश कुमार भाजपा युवा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह रामबाबू ठाकुर उमा ठाकुर पुर पंचायत समिति सदस्य रामनरेश ठाकुर रंजीत निर्गुणी आदि से मिले इसी क्रम में थाना परिसर के आगे कार्यकर्ता रामबाबू ठाकुरद्वारा खोले गए होंडा बाइक व्यवसाय एजेंसी का उद्घाटन किया। मौके पर अवकाश प्राप्त चिकित्सक डॉ एके ठाकुर रमाशंकर ठाकुर पशु चिकित्सक डॉक्टर मुन्ना ठाकुर मानवाधिकार कार्यकर्ता बृजेश मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में जगह-जगह कार्यकर्ता मौजूद थे।