ETV News 24
बिहारशेखपुरा

श्रम विभाग आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें धरमपुर के वार्ड पार्षद चंदन कुमार भी मौजूद रहें

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा में श्रम विभाग द्वारा श्रम विभाग आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन शेखपुरा जिले के नगर परिषद क्षेत्र के धरमपुर गांव में आयोजित किया गया। जहां वार्ड पार्षद चंदन कुमार एवं श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मी श्रमिकों को श्रम विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिया गया साथ ही ऑन द स्पॉट कई लोगों का ई श्रम कार्ड भी बनाया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के तहत धरमपुर गांव में महिला और पुरुषों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही शताब्दी योजना, बीओसीडब्ल्यू योजना, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। जबकि मौके पर श्रम कार्ड भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि श्रम कार्ड तो बनवा लेते हैं लेकिन उसकी योजनाओं की जानकारी उनके पास नहीं होती है। ऐसी स्थिति में उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में श्रम विभाग ने बेहतर पहल की शुरुआत किया है श्रम विभाग आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों संख्या में महिला और पुरुष मौजूद हुए और योजनाओं की जानकारी ली।

Related posts

बीडीओ ने की नल जल योजना की जांच

ETV News 24

छत से गिरकर किशोर जख्मी

ETV News 24

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कुढ़वा पंचायत में दी गई केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

ETV News 24

Leave a Comment