प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव निवासी अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी लगभग 70 वर्षीय वीरेंद्र पांडे के आकस्मिक निधन को ले एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक निवास पर आयोजित की गई। श्री पांडे के तैल चित्र भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक शरद कुमार ए एसआई नवीन कुमार मुखिया राजेश कुमार सिंह पूर्व सरपंच पति बसंत कुमार सिंह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर विकास पराशर चंदन कुमार विक्रम महात्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी शोक सभा की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक विवेका सिंह पप्पू कुमार ने किया।