ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद कल्याणपुर के द्वारा मार्क्सवादी चिंतक और भाकपा नेता देवेंद्र प्रसाद देव की 15वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक ग्राम तिरा जटमलपुर में मनाई गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद कल्याणपुर के द्वारा मार्क्सवादी चिंतक और भाकपा नेता देवेंद्र प्रसाद देव की 15वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक ग्राम तिरा जटमलपुर में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता रामचंद्र राय ने की इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद देव के परिवार के सदस्य और स्थानीय गणमान्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि आज की केंद्रीय सरकार कारपोरेट की हितेषी है जिसका परिणाम है अडानी द्वारा देश का आर्थिक शोषण चरम पर है किसान मजदूर छात्र नौजवान बदहाल हो रहा है इसीलिए देव जी के बताए रास्ते पर हमें आगे बढ़ना चाहिए एटक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव ने देव जी को अपना सामाजिक राजनीतिक आदर्श बताते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए किसान आंदोलन में कल्याणपुर आंचल पर उनके ऊपर पुलिस की गोली को याद किया समारोह को राका सिह उमेश प्रसाद देव अशोक देव शशी रंजन कुमार बबलू सुशीला देवी राय पलटन पासवान महेंद्र प्रसाद बिंदेश्वर रामप्रवेश मुकेश कुमार ने भी संबोधित किया और समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related posts

मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ETV News 24

बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने की दिशा में किया गया एक प्रयास

ETV News 24

स्मृतिशेष संत्संगसेवी शिरोमणि रामदेव यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

ETV News 24

Leave a Comment