ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख का जन्मदिन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया-ऐपवा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर ईतिहास के धुंधले पन्ने को साफ किया जाना चाहिए- बंदना सिंह*

महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की जयंती को ऐपवा ने रहीमाबाद के ईमली चौक पर मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया!
सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की याद में दो मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई! तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. महिला नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री सुखिया खातुन ने की. मोमिना खातुन, रूखसाना खातुन, जमीला खातुन, शमीमा खातुन, गुलशन परवीन, रजिया देवी, रधिया देवी, रजनी देवी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज़, मो० शकील, मो० रफीक आदि उपस्थित थे!
मौके पर ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले- फातिमा शेख की जयंती पर देश की महिलाओं और बच्चियों के लिए उनके किए योगदान को हमे अपनी आने वाली पीढ़ी को बताना चाहिए ताकि इतिहास के धुंधले पन्ने साफ किए जा सके और उसकी लिखावट पढ़ी जा सके!

Related posts

झोपड़ी में लगी आग हजारों की संपत्ति जली

ETV News 24

शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन- एक अरब आठ करोड़ की लागत से बनकर हुआ तैयार

ETV News 24

राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के काफिला पहुंची गांव ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं पहनाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिए

ETV News 24

Leave a Comment