ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

चकमेहसी में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

आज प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती कार्यक्रम भाजपा चकमेहसी मंडल कार्यालय सोरमार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा चकमेहसी अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने किया।मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य सह भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार एवं लोकसभा प्रभारी रंजन कुमार गौतम ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र के पास दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मौके पर मुख्य अतिथि देवेश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन चरित्र पर गहराई से प्रकाश डाला साथ ही कार्यकर्ताओं से मन की बात के कार्यक्रम को सुनकर दिए गए लिंक पर डालने के लिए भी प्रेरित किया।मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के बताए गए रास्ते पर चल कर ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, पूसा मंडल प्रभारी राजीव ठाकुर, रंजीत महतो, विजय पांडे, नंद किशोर मिश्र, संजीत पांडे, अवधेश ठाकुर, मनोज झा,शिवचंद्र चौधरी, सतीश कुमार, अर्जुन पासवान, राकेश सहनी, मनीष शर्मा, नीतीश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अनीश त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी, मुकुंद कुमार, घनश्याम ठाकुर, सुदेश कुमार, मनी कांत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक जख्मी

ETV News 24

थानाध्यक्ष से जान माल की सुरक्षा की गुहार

ETV News 24

एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की 7वीं पुण्यतिथि मनाया गया

ETV News 24

Leave a Comment