ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कल्याणपुर के बैनर तले हजारों की संख्या में विभिन्न मांगों को लेकर कल्याणपुर प्रखंड पर धरना प्रदर्शन किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कल्याणपुर के बैनर तले हजारों की संख्या में विभिन्न मांगों को लेकर कल्याणपुर प्रखंड पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भोला राय ने किया। मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला मंत्री, रामाश्रय महतो ने पोखर के भिंडा पर बसे हुए गरीबों को घर उजाड़ी के सवाल पर जोरदार विरोध किया, और बताया सीपीआईएम घड़ उजाड़ी के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। वही वक्ताओं ने कल्याणपुर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध किया अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के नाम पर 4 से ₹5000 अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग किया। पोखर भिंडा पर बसे हुए गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था कराए बगैर घर उजाड़ी नहीं किया जाए। कल्याणपुर प्रखंड में किसानों को यूरिया खाद की काफी किल्लत है जिसको अविलंब पूरा किया जाए। अफसरशाही और अपराध पर नियंत्रण रखा जाए, इत्यादि मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभा को राघवेंद्र यादव, भोला राय ,बिरेंद्र प्रसाद मुन्ना, मोहम्मद जहांगीर, उमेश शर्मा, रविंद्र साहनी ,सरवन राम, लाला प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, राम सुधारक पंडित, राम सागर पासवान, निर्मला देवी इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। मौके पर कल्याणपुर प्रखंड पदाधिकारी, CI mahoday से सफल वार्ता होने के पश्चात सभा को खत्म किया गया।

Related posts

महाशिवरात्रि विशेष :- जानें क्यों 4 पहर में की जाती है शिव की पूजा?

ETV News 24

राजनीति में गिरती नैतिकता पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा कि एक वक्त था कि रेल दुर्घटना पर मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नीतीश आज कभी भाजपा का पैर पकड़ तो कभी लालटेन पर लटककर बने रहना चाहते हैं CM

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के क्षेत्र के पंचायत के फुलहरा दलित टोला वार्ड नंबर 5 शक्ति केंद्र अजना में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जयंती दलितों किशोरों के बीच बिस्किट वितरण कर मनाया गया

ETV News 24

Leave a Comment