ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

महाशिवरात्रि विशेष :- जानें क्यों 4 पहर में की जाती है शिव की पूजा?

रमेश कुमार पाण्डेय
सासाराम(रोहतास)।महाशिवरात्रि के त्योहार को शिव और शक्ति के मिलन के पर्व के तौर पर मनाया जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था,इसलिए देशभर में इस दिन शिव की बारात भी निकाली जाती है।ज्योतिषाचार्य पं० काशीनाथ पान्डेय बताते है कि उत्तर भारत के हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है,जबकि दक्षिण भारत के पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व होता है। हालांकि दोनों पंचांग में चूंकि महीने के नामकरण की परंपरा में अंतर है इसलिए दोनों ही पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि एक ही दिन मनायी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च 2021 गुरुवार को है। उन्होनें बताया कि महाशिवरात्रि पर इस बार शिव योग और सिद्ध योग- 2 बेहद खास योग भी बन रहे हैं,जो जातकों के लिए अतिफलदायी हैं ।
4 पहर में क्यों होती है भोलेनाथ की पूजा
महाशिवरात्रि पर विधि विधान के साथ शिव पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।महाशिवरात्रि पर चार पहर की पूजा का विशेष महत्व है और इसे फलदायी भी माना गया है। 4 पहर की यह पूजा,संध्या के समय प्रदोष काल से शुरू होकर अगले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त तक की जाती है।चूंकि इसे महाशिवरात्रि कहते हैं इसलिए इस दिन रात्रि में जागरण करके अलग-अलग पहर में शिवजी की पूजा का विधान है। भगवान शिव की चार पहर की यह पूजा जीवन के चार अंग- धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष को नियंत्रित करती है।
महाशिवरात्रि पर चारों पहर की पूजा का समय
प्रथम प्रहर की पूजा का समय- 11 मार्च गुरुवार को शाम में 06:27 बजे से प्रदोष काल में शुरू करके रात में 09:28 बजे तक
-दूसरे पहर की पूजा का समय- 11 मार्च गुरुवार को रात में 09:28 बजे से लेकर 12 मार्च की आधी रात को 12:30 बजे तक
-तीसरे पहर की पूजा का समय- 12 मार्च की आधी रात को 12:30 बजे से लेकर सुबह 03:32 बजे तक
-चौथे पहर की पूजा का समय- 12 मार्च की सुबह 03:32 बजे से लेकर सुबह 06:34 बजे तक
निशिता काल की पूजा का समय- 12 मार्च को रात में 12:06 बजे से लेकर 12:54 बजे तक, कुल 48 मिनट के लिए।

Related posts

हरपुर में मुखिया फरजाना खातून ने 25 सौ लोगो को परिवार को वार्ड 1 से 13 में मास्क बाटी

ETV News 24

भाजपा के यौन उत्पीड़क सांसद को बचाने की साज़िश के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री का पूतला फूंका

ETV News 24

मारपीट में आधा दर्जन जख्मी दो रेफर

ETV News 24

Leave a Comment