ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

संविधान भारत का पवित्र ग्रंथ: गिरिजाधारी पासवान 

सुअरा गांव में  धुम धाम से मनाया गया संविधान दिवस समारोह 

मदन 

डेहरी ओन सोन रोहतास 

सम सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह सुअरा गाँव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम  संविधान निर्माता महामानव भारतरत्न बाबा  साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया  मुख्य अतिथि के रूप में शिवपूजन पासवान, पूर्व जिलाधिकारी,बक्सर,विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्यदेव पासवान ,पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी,डा.छोटेलाल पासवान, जिलाध्यक्ष, संसदीय बोर्ड लोजपा(रामविलास),कचहरी पासवान, लालबाबू पासवान, संजय पासवान, समाजसेवी,मुकेश यादव,प्रदेश सचिव,राजद,भोला यादव,प्रोफेसर, लालू प्रसाद यादव  महाविद्यालय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष माननीय गिरिजा धारी पासवान और संचालन राजकुमार पासवान ने किया।

सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष गिरिजा धारी पासवान ने अपने  अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विश्व के महानतम महापुरुषों में एक भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को भारत जैसे विशाल देश का संविधान लिखने का गौरव प्राप्त है.उन्होनें दो साल ग्यारह महीने अठारह दिन में भारत को भारतीय संविधान के रूप में अनमोल लिखित संविधान दिया.जो विश्व का सर्वश्रेष्ठ लिखित संविधान माना जाता है.समाज के सबसे निचले तबके माने जानेवाला महार जाति में जन्म लेकर भी अपने विद्वता के बदौलत सर्वोच्च शिखर पर पहुँचने का सराहनीय कार्य किया और भारत के लोगों को दिखा दिया कि कोई जाति से नहीं अपने कर्मो से महान होता है.जितना जाति के नाम पर उनके साथ भेदभाव एवं अपमानित किया गया ,यदि वे चाहते तो संविधान के माध्यम से सबका हिसाब कर देते। लेकिन उनके दिलो-दिमाग में बदले की भावना लेशमात्र भी नहीं था। इसीलिए संविधान में उन्होंन सभी के लिए समता का भाव रखा.सभी के लिए आगे बढ़ने एवं एक समान लाने का प्रावधान किया.महिलाओ का उन्होंन पूरा सम्मान दिया।

जिसकी वजह से आज की महिला पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है.चांद सितारों को भी छूने की सपना संजोय हुए है.ये सब बाबा साहेब की देन है.संविधान में उन्होंन एक समान शिक्षा और वोट का अधिकार प्रदान किया.जिसका नतीजा आज हमारे सामने है कि महिला भी डाक्टर, इंजीनियर,वकील, शिक्षक, प्रोफेसर, आई.ए.एस,आई.पी.एस, सांसद, विधायक, मंत्री बनकर सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रही है.यही हमारे बाबा साहेब की सोच रुपी संविधान की खासियत है.उन्होंन एक व्यक्ति,एक वोट, एक वैल्यू का सिद्धांत लागू कर सबको एक समान कर दिया.जो अपने आप में महानतम कार्य है।

सभी मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के साथ – साथ संविधान पर विशेष चर्चा किया.संविधान को बाबा साहेब का अनमोल उपलब्धि बताया।संविधान को भारत का पवित्र ग्रंथ और संसद को पवित्र मंदिर बताया.संविधान को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया.संविधान में उल्लेखित अधिकारों को जानना सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर चंद्रभान प्रताप, अरविंद पासवान, अवधेश यादव, मिथिलेश पासवान, लालबाबू पासवान,

कृष्णा यादव, मंदीप पासवान, रामानंद पासवान, दीपक पासवान ,सुदामा पासवान, सुजीत पासवान, ईजाज कामिल, विनोद पासवान, सतेन्द्र सुहाना,राजाराम पासवान, सोनू पासवान, संजय पासवान, अरविंद सिंह, नीतीश कुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

साइबर अपराधियों ने ASI को भी नहीं छोड़ा! फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया ऐसा काम, आप भी रहें सावधान

ETV News 24

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में जगह जगह दौरा कर विभिन्न समस्याओं का समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या हल करने को लेकर निर्देश दिए

ETV News 24

नपं द्वारा 70 लाख की लागत से 2 सुप्रसिद्ध तालाबों का सौदर्यीकरण कराया जाएगा

ETV News 24

Leave a Comment