ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

छात्र छात्राएं पहुंचे शिक्षिका के घर शनिवार को बस्ते के बोझ से मुक्ति पर‌ किया खुशी का इजहार

‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌

डेहरी आन सोन रोहतास

डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड के मौडिहां गांव में शनिवार की सुबह 8 बजे छोटे बच्चे बच्चियों का एक काफिला शोर मचाते उसी गांव के स्कूल में पदस्थापित एक शिक्षिका के दरवाजे पर पहुंचे और जोर से बोले मैडम जी आज स्कूल बिना  बैग के जाना है ना। शिक्षिका ने जवाब दिया।। हां, बैग नही ले जाना है।
इस दौरान खुशी से भागते बच्चो के उमंग को देखा जा सकता है। आपस में शोर करते की आज बैग नही ले जाना है। बैग नही ले जाना है,सब गलियों में दौड़ पड़े। गांव  के बूढ़े बुजुर्ग भी हैरत में आ गए। क्या माजरा है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का एक पत्र 11 नवंबर को निर्गत हुआ है। जिसमें स्वतंत्र भारत के शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित शिक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 नवंबर को बैगलेस सुरक्षित शनिवार का शुभारंभ किया गया है।
इस तरह के अभियान
कई सालो से नागरिक संस्थाएं चला रहीं थी।  वही बंदी अधिकार के राष्ट्रीय संयोजक  संतोष उपाध्याय ने  सरकार के इस पहल का स्वागत किया है।
इस मौके पर शिक्षिका रिंकी कुमारी, दुर्गा कुमारी, कमल रंजन,वासुदेव रंजन,नरेंद्र कुमार,विनय कुमार टोला सेवक रमेश कुमार और पप्पू कुमार सहित कई उपस्थित थे।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की हुई बैठक

ETV News 24

समस्तीपुर में बेरोजगारों ने गोबर का केक काटकर मनाया PM का जन्म दिवस

ETV News 24

वारंटी पिता पुत्र को किया गया गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment