पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से
———————————————-
इटावा। महिला युवा व्यवसायियों की व्यापारिक समस्याओं के समाधान करने को प्रयासरत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन की संस्तुति पर युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा ने फूड कैफे व्यवसायी दीपिका गुप्ता को युवा व्यापार मंडल का जिला महामंत्री मनोनीत किया है। साबितगंज स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी ने नव मनोनीत युवा जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता को माला पहनाकर एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा ने कहा शीघ्र ही पूरे जनपद से युवा महिला व्यवसायियों को संग़ठन से जोड़ा जायेगा*।
*कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा,, महिला जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन, महिला जिला संग़ठन मंत्री अर्चना कुशवाहा, वरिष्ठ युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा उपाध्यक्ष रियाज अहमद, शहर महामंत्री ऋषि पोरवाल, शहर उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन, जिला उपाध्यक्ष अनीश सभासद, नीरज गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।