प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर दूसरे दिन भी रामेश्वर जूटमिल मुक्तापुर के निर्देशक पीके पांडे के प्रकोष्ठ में श्रमिकों की 3 सूत्री मांग को लेकर भागीरथपुर के निवर्तमान पूर्व मजदूर नेता मुखिया रामबली महतो भोला राय शमशेर आलम सुशील कुमार सिन्हा सहित दर्जनों मजदूरों के साथ वार्ता विफल रही। शनिवार को वार्ता होने की बात पुनः बताई गई है। सूत्रों की माने तो 378 श्रमिकों के इंसुरेंस डीए आदि पर सहमति बनती थी बिगड़ती थी। मजदूरों व प्रबंधन के बीच घंटो वार्ता चली कुछ मुद्दों पर वार्ता विफल हो जाती थी। निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को गो स्लो वर्क चला उत्पादन ठप रहा। कोलकाता हेड क्वार्टर से सहमति मिलने के बाद शनिवार को वार्ता सफल होने की संभावना लग रही है।