ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

लोजपा में सोनू के आने पर शाहाबाद में पार्टी होगी मजबूत: बिनोद सिंह

लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन के तैयारी को लेकर एक बैठक

13 नवंबर को अकोढ़ी गोला में सोनू सिंह का लोजपा में मिलन समारोह का होगा आयोजन

डेहरी ओन सोन रोहतास

जिले के अकोढ़ी गोला प्रखंड स्थित प्रेम नगर खेल मैदान में 13 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन, मिलन सह सम्मान समारोह के तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक अकोढ़ी गोला शीला वाटिका में लोजपा के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के 13 नवंबर अकोढ़ी गोला आगमन पर अकोढ़ी गोला पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि वरिष्ठ समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह में हजारों समर्थकों के साथ पार्टी का सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा में सोनू सिंह के आने पर शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी होगी मजबूत। उन्होंने सभी जिले के प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष पंचायत अध्यक्षों से अपील किया कि लाखों की संख्या में 13 नवंबर को अकोढ़ी गोला पहुंचे और अपने नेता चिराग पासवान के भाषण का लाभ उठाएं। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिला के सभी प्रखंडों के लोगो को आगमन सुनिश्चित करना होगा. प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में इसके लिए प्रचार प्रसार करे। राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने आगंतु लोजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुआ कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यों से प्रभावित होकर लोजपा में ज्वाइन करने जा रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर सभी प्रखंड अध्यक्षों को आने जाने का सुविधा देने की कोशिश करूंगा। उन्होंने  सभी लोगों से अपील किया कि आप सभी काफी संख्या में अकोढ़ी गोला आए और

हमलोग के नेता चिराग पासवान के

भाषण को सुने और उसके हाथों को मजबूत करें। बैठक में लोजपा के सभी नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर लोजपा के प्रदेश महासचिव दशरथ पासवान, जग नारायण सा विजय पासवान जिला जिला के अध्यक्ष बंटी सिंह एसटी एससी के जिला अध्यक्ष सुदामा पासवान, महिला सेल के जिला अध्यक्ष रीना सिंह, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष लल्लू पांडे संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष अमित पासवान आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अभिजीत ओझा डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष ददन पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रविशंकर सिंह, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह,  लोजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पासवान, दिनारा विधानसभा प्रभारी राजनीश  यादव, धाराम चंद्रवंशी वकील पासवान कृष्णा पासवान, धर्मेंद्र पासवान, सुनील सिंह रंगू सिंह उत्तम सिंह  रमेश सिंह,सहित काफी संख्या में लोजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष बिल्केश्वर पासवान ने किया।

Related posts

जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन

ETV News 24

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर जिला प्रभारी ई० आई पी गुप्ता एवं समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता

ETV News 24

जल जनित बीमारियों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

ETV News 24

Leave a Comment