ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

दिलीप कुमार ने अंजबित सिंह महाविद्यालय का प्रशासक के रूप में संभाला कार्यभार

रोहतास/बिहार

रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार सिंह

खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से है, जहाँ
बिक्रमगंज अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय
अंजबित सिंह में शुक्रवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रशासक का कार्यभार संभाला।

आपको बतादे की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दिलीप कुमार योगदान करने के बाद से
प्रशासक के रूप में सभी कार्य करेंगे। जो प्राचार्य का एकेडमिक और वित्तीय अधिकार होता है। कार्यभार ग्रहण से पूर्व उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक नेपाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने शिक्षक और कर्मियों के साथ बैठक किया। प्रशासक ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए और बच्चों की कठिनाई दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा। आपको बतादे की महाविद्यालय में पहली बार उच्च न्यायालय के न्यायादेश से किसी प्रशासक की नियुक्ति हुई है और संभवतः बिहार के किसी महाविद्यालय में पहली बार प्रशासक की नियुक्ति हुई है।

Related posts

समस्तीपुर में 2 महीने की गर्भवती महिला की मिली लाश, बच्चों को छोड़ प्रेमी से किया था विवाह

ETV News 24

भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी किसान मोर्चा कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने नामांकन में शामिल हुआ

ETV News 24

सरायरंजन पुलिस ने 1350.00 लीटर विदेशी शराब समेत ट्रक चालक मनोज कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment