ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

किसान गोष्टी में आलू व मक्का की खेती पर की गई चर्चा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर तीरा पंचायत के मलिकौली ग्राम में शनिवार को पायोनियर कंपनी के द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें आलू व मक्का के खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं मक्का के नए प्रभेद के खेती करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं किसानों को मक्का के विभिन्न P3388, P3526 नए प्रभेद के तकनीक से खेती करने पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं आलू में लगने वाले कीड़े और खास तौर पर मक्का में प्राणघातक कीड़े फाॅल आर्मी वार्म से बचाने के लिए कोर्टेवा कंपनी के उत्पाद डेलिगेट कीटनाशक का उपयोग करने को लेकर विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई साथ ही कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस किसान गोष्ठी में कंपनी के टीबीएल प्रियंका भाटिया, प्रह्लाद कुमार, विवेक कुमार, ललन कुमार आदि के द्वारा विशेष चर्चा की गई। मौके पर किसान रामलाल मिश्रा, राजीव मिश्रा, कामेश्वर साहनी, रामचंद्र साहनी समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Related posts

हर घर नल का जल योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ मालती में सड़क जाम

ETV News 24

करगहर के युवक ने किन्नर से रचायी शादी, किन्नर बहु जब पहुँची ससुराल तो युवक की माँ हुयी बेहोश

ETV News 24

समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने इंडिगो कार में 407 लीटर शराब किया बरामद

ETV News 24

Leave a Comment