ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

लोजपा में सोनू के आने पर शाहाबाद में पार्टी  होगी मजबूत: विजय पासवान

बदलते बिहार का चेहरा चिराग पासवान: सोनू सिंह

डेहरी ओन सोन रोहतास

रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला प्रखंड स्थित प्रेम नगर खेल मैदान में 14 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी  ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन पर अकोढ़ी गोला पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि वरिष्ठ समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मिलन समारोह में  सोनू सिंह हजारों समर्थकों के साथ पार्टी के सदस्यता ग्रहण करेंगे, उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय पासवान ने कह। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के पार्टी में आने से पूरे शाहाबाद क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी मजबूती प्रदान करेगी चूंकि सोनू बाबू वरिष्ठ समाजसेवी के साथ साथ गरीब असहाय के मददगार होने के साथ-साथ किसी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं,। मिलन समारोह में काफी की संख्या में लोगों की उपस्थिति होगी। वहीं राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि हमारे पिता पिता स्वर्गीय ई ललन सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान के बहुत बड़े शुभ चिंतक थे। उनकी अकसर चर्चा करते रहते थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 अक्टूबर को लाखों की संख्या में अकोढ़ी गोला पहुंचे,। बदलते बिहार का चेहरा और भविष्य कोई और नहीं बल्कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है। उनकी नेतृत्व क्षमता और आम लोगों के सरोकार से जुड़ी, सोच को देखकर साफ समझ में आता है कि बिहार की कमान उनके हाथों में रही तो परिवर्तन निश्चित तौर पर होगा। वहीं लोजपा में शामिल होने पर लोजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है वह बधाइयों का तांता लगा रहा, लोजपा नेताओं ने कहा कि आपका निर्णय सही है। बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया पानी पंचायत चंदन सिंह, शेखर के वरिष्ठ नेता शेखर पासवान, विनोद पासवान, मुखिया ददन पासवान, पार्षद दीपक पासवान, राज रमन उर्फ मोनू, रंगु सिंह, उत्तम सिंह अनुज पासवान गुड्डू पासवान मिथिलेश पासवान सहित, कई लोग शामिल हैं।

Related posts

सड़क दुर्घटना में नरेश दास गंभीर जख्मी

ETV News 24

7लीटर देसी शराब बरामद

ETV News 24

लाखों की लागत से बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में खुलेआम हो रही धाँधली

ETV News 24

Leave a Comment