ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

51 कुमारी कन्याओं को अंग वस्त्र देकर भोजन कराते हुए।मानव कल्याण की कामना माता दुर्गा से की

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में देर शाम तक पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में यजमान अश्विनी कुमार शर्मा, वैदिक पंडित टुन्ना झा उर्फ लाल बाबा ने 51 कुमारी कन्याओं को अंग वस्त्र देकर भोजन कराते हुए।मानव कल्याण की कामना माता दुर्गा से की। कुमारी कन्या भोजन को लेकर काफी संख्या में माता दरबार में आए हुए दर्शक मौजूद थे। एक एक कन्याओं का पूजन श्रद्धालुओं ने किया। वही दूसरी ओर अन्य दुर्गा मंदिरों में भी पूजा समिति के अध्यक्ष आदि द्वारा कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया। ध्रुवगमा गांव के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश कुमार सिंह के आवास परिसर में विधिवत 25 कुमारी कन्याओं को भोजन कराने में सक्रिय सहयोग श्रद्धालु रीता कुमारी ने किया। प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष अर्चना कुमारी आशीष पटेल के संयुक्त तत्वाधान में जटमालपुर महादेवस्थान स्थित दुर्गा मंदिर में कुमारी कन्याओं को अंग वस्त्र देकर पूजन कर भोजन कराया गया। मौके पर रामचंद्र राय फौजी डॉक्टर राजीव कुमार श्याम नारायण शर्मा सज्जन ठाकुर आदि सक्रिय सहयोग कर रहे थे। खरसंड पूर्वी गांव के दुर्गा मंदिर में मुखिया राजू सिंह पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह पूजा समिति के अध्यक्ष चिरंजीवी गिरी आदि ने 51 कन्याओं को अंग वस्त्र देकर कुमारी कन्या भोजन कराया। वासुदेव पुर जूट मिल कॉलोनी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया। पूरा प्रखंड क्षेत्र माता की जय कार से भक्ति में रहा। जगह-जगह मंदिरों में मंगलवार की शाम श्री सुंदरकांड का पाठ स्थानीय कीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा आयोजित की गई हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया। श्री सुंदरकांड , श्री हनुमान चालीसा के पाठ में सक्रिय सहयोग करने वालों में रामायण प्रेमी रामाधार शर्मा कुमार ठाकुर चंदेश्वर ठाकुर शशि भूषण ठाकुर डॉ आर् एन ठाकुर सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कुढ़वा पंचायत में दी गई केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

ETV News 24

संत शिरोमणि रविदास की निकाली गई पालकी शोभायात्रा

ETV News 24

ऐपवा ने अंचलाधिकारी को स्मार-पत्र सौंपकर कोरोना से बचाव हेतु कदम उठाने को कहा

ETV News 24

Leave a Comment