ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

विश्व नदी दिवस पर विशेष

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पन्ना :-विश्व की सभी प्राचीन सभ्यतायें नदियों के किनारे ही विकसित, पुष्पित और पल्लवित हुई है ।

नदियां हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। नदियां जीवन दायिनी हैं। प्राकृतिक रुप से बहुत सारे जीव-जन्तु और प्राणी जल के लिए नदियों पर ही निर्भर हैं, लेकिन पर्यावरण में फैलता हुआ प्रदूषण नदियों के लिए अभिषाप बन गया है। सबको जीवन देने वाली नदियों का अस्तित्व खुद खतरें में हैं। कुछ नदियां अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं तो कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसे में नदियों का सरंक्षण करना अति आवश्यक हो गया है। नदियों के संरक्षण की कामना से 25 सितम्बर रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जा रहा है । इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2005 से प्रारम्भ हुयी है। प्रतिवर्ष सितंबर के आखिरी रविवार को मनाए जाने वाले विश्व नदी दिवस पर लाखों लोग, दर्जनों देश और अनगिनत अंतर्राष्ट्रीय संगठन अपने अपने तरह से योगदान करते हैं। विश्व नदी दिवस लोगों को नदियों का आनंद उठाने का मौका प्रदान करता है।

साथ ही यह दिवस नदियों और झरनों को बचाने के लिए महत्वपूर्ण ढंग से जागरूकता भी फैलाता है। औद्योगिक विकास, मानव द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और कई स्वार्थ के कारण अनेक नदियां आज मृतप्राय होती जा रही हैं। प्रदूषित और बीमार इन नदियों को आज संरक्षित करने की जरूरत है। विश्व की सभी प्राचीन सभ्यतायें नदियों के किनारे ही विकसित, पुष्पित और पल्लवित हुई है। नदियां जहां स्वच्छ जल का संवाहक होती हैं वहीं आखेट, कृषि, पशुपालन तथा यातायात का संवाहिका भी होती हैं। एशिया महाद्वीप का हिमालय पर्वत अनेक नदियों का उद्गम स्रोत है। गंगा, यमुना, सिन्धु, झेलम, चिनाव, रावी, सतलज, गोमती, घाघरा, राप्ती, कोसी, हुबली तथा ब्रहमपुत्र आदि सभी नदियों का उद्गम स्रोत हिमालय ही है। ये सभी नदियां हिन्द महासागर में जाकर समाहित हो जाती है । हिन्दू धर्म में माता की तरह हितकारिणी नदियों को देवी के रूप में पूजा जाता है।

Related posts

दो बाइक लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, दो बाइक , एक रिवाल्वर व तीन मोबाइल भी किया गया बरामद

ETV News 24

सीतामढ़ीः भारत नेपाल सीमा पर 57 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

ETV News 24

टीका एक्सप्रेस”के 34 वाहनों को डी एम (शशांक शुभंकर)ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ETV News 24

Leave a Comment