प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर : आज सरायरंजन विधान सभा के पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक मुसरीघरारी के बाबा रेस्टुरेंट के हॉल मे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सरायरंजन प्रखंड के अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की जबकि संचालन विद्यापतीनगर के प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में सदस्य्ता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक के प्रारम्भ मे जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह बाबा ने अतिथियों का स्वागत चादर और माला से किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी जागेश्वर राय ने कहा की निर्धारित समय 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने कहा कि पुरे जिले मे 2 लाख 50 हजार सदस्य बनाने का लक्षय समय पर पूरा कर लिया जाएगा।