प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
मोरवा:- क्षेत्र के हलई ओपी पुलिस ने कांड संख्या 237/ 21 के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि वर्ष 2021 में सारंगपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपाल पुर में छत से लटकी हुई एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान स्थानीय संजय झा के पुत्र राम झा के रूप में की गई थी। युवक की हत्या के बाद स्कूल की छत से लटकाए जाने के विरुद्ध हलई ओपी में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस कांड में अब तक दो अन्य लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गुप्त सूचना के आधार पर ए एस आई रतन पासवान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सरायरंजन के घटहो थाना क्षेत्र से सरायरंजन पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिक्रम गांव निवासी देवेंद्र राम के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।