प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के खनुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कानूविशनपुर के ईलमासनगर मंडल चौक पर एक विछिप्त महिला उस वक्त असामाजिक तत्व के मॉब्लांचिंग का शिकार होने लगी जब वे महिला गाते गुनगुनाते सड़क मार्ग से जा रही थी जिसे लोगों ने बच्चा चोर का नाम देते बाजवर्दस्ती पकड़ जमकर उसके साथ मारपीट किया और तबतक पीटता रहा जबतक महिला अधमरा न हो जाती।पुलिस के आने तक भीर में सामिल उपद्रवियों ने महिला को पूर्ण रूप से पिट पिट कर बेहोश कर दिया।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जिस महिला को बच्चा चोर के इल्जाम मे भीर ने घेर रखा था वो विक्षिप्त महिला आये दिन खानपुर के विभिन्न स्थानों पर विक्षिप्त अवस्था मे घूमते देखी जाति थी।आज उसे असमाजिक तत्वों के द्वारा मंडल चौक के पास घेर उसके साथ मार पीट किया जाने लगा। वही कुछ समाजिक व्यक्ति ने उसे बचा कर पास के डॉक्टर के क्लिनिक मे सुरक्षा हेतु रखा गया। लेकिन भीर में सामिल उपद्रवियों ने ग्रिल तोड़ने पर उतारू हो गया।जिसके बाद लोगों ने उसे रिहा कर दिया।जिसे भीर ने फिर अपने कब्जे मे ले उसके साथ मार पीट करते हुए उसे आगे ले गई। कुछ बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा मना करने के बावजूद भी उपद्रवियों ने महिला को लतारता रहा व उसके उपर लात डंडा से प्रहार करता रहा। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने विक्षिप्त महिला को उपद्रबियों की चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। जहां महिला की स्थिति दयनीय बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी उक्त टोले में इस प्रकार की घटना हो चुकी है जहां के लोगों के द्वारा मोबलॉनचिंग जैसी साजिश के तहत दो तीन घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिसके कारण आम लोगों में भी भय व्याप्त है।