ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दो दिवसीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता का महंत नारायण दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे हुआ आयोजन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 2022 का अयोजन महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर में किया गया। इस कार्यक्रम विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राय एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस तरंग मेघा उत्सव प्रतियोगिता में पेंटिंग, निबंध, स्पेलिंग बी, आशु भाषण, क्रॉसवर्ड एवं समान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रखंड के वर्ग छः से आठवीं कक्षा के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में निर्णय मंडल के सदस्य सिद्धार्थ शंकर , मनोज कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र प्रसाद, अजय कुमार झा, सदानंद झा, मो. वसी इमाम, रामभरोस चौरसिया, जितेंद्र कुमार, देवनारायण राय, उमेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

संजीव कुमार उर्फ अशोक चौधरी जन अधिकार पार्टी के नगर अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त…

ETV News 24

ब्रह्माकुमारीज के भाईयों और बहनो ने नव वर्ष की बधाई प्रशासनिक अधिकारियों को दिया

ETV News 24

रेल कर्मी के खाते से हजारों रुपये उड़ाए

ETV News 24

Leave a Comment