ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह महायज्ञ शुरू

प्रियांशु के साथ धर्म विजय गुप्ता कि रिपोर्ट

समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के घिवाही पंचायत वार्ड संख्या 14 जय बाबा करण सिंह संघ समिति घिवाही एवं गुलराही के द्वारा बाबा करण सिंह मंदिर के प्रांगण में वृस्पति वार को सभी कलशवर्ती को एकत्रित कर गाजे- बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। शोभा यात्रा बाबा करण सिंह मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंगबली मंदिर,कमला मंदिर होते हुए पूरे घिवाही गांव भ्रमण करते हुए करेह नदी पहुंचा जहाँ 51 कुमारी कन्याओं ने कलश में पवित्र जलाभिषेक की। इस दौरान भ्रमण करते हुए बाबा करण सिंह मंदिर पहुंची जहाँ विद्वान पंडित मनोरंजन झा एवं उदय झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर मंत्र – जय सीया राम,जय- जय सीया राम। के साथ नवाह महायज्ञ प्रारंभ किया गया नवाह में भाग लेने आस – परोस से आ रहे किर्तन मंडली के सदस्यों ने उक्त मंत्र को मैथिली,भोजपुरी,फिल्मी एवं छठ की शुरुली धुन से पूरे गांव को भक्तिमय माहौल बना दिया। मौके पर अमित यादव,योगेन्द्र मुखिया,दुखा मुखिया,नन्दकिशोर महतो,बैजनाथ मुखिया,संतोष कुमार ,लालो मुखिया,जीवछ मुखिया,राधाकांत यादव समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

नव चयनित महिला मेट को दिया गया मनरेगा कार्यों का प्रशिक्षण कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त की

ETV News 24

भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

ETV News 24

बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

ETV News 24

Leave a Comment