प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्थापना/अनुकंपा समिति/ चौकीदार/दफादार अनुकंपा चयन समिति/गृह रक्षक बहाली/नियोजन/ कौशल विकास/कर्मचारी संगठनों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई!
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, स्थापना उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर/दलसिंहसराय एवं पटोरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, उप रजिस्ट्रार समस्तीपुर, जिला लेखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, होमगार्ड के कमांडेंट बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं चयन समिति के सदस्यगण एवं जिला स्थापना प्रशाखा, जिला सामान्य प्रशाखा, जिला आपूर्ति प्रशाखा के प्रधान लिपिक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
स्थापना प्रशाखा:
1. समाहरणालय संवर्ग सहित अन्य विभागों से प्राप्त प्रस्तावों में से कुल 6 आवेदकों के नियुक्ति संबंधित प्रस्ताव की अनुशंसा की गई।
2. जिला चयन समिति: –
समाहरणालय संवर्ग सहित अन्य कार्यालय से 8 प्रस्तावों में संविदा सेवा अवधि विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
सामान्य शाखा:
3. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के उपरांत 1 चौकीदार की जिला चयन समिति के द्वारा चयन किया गया है। शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन उपरांत नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा।
बिहार गृह रक्षा वाहिनी
4. कर्तव्य के दौरान मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जिला चयन समिति द्वारा 3 का नामांकन किया गया।