प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर के अंतर्गत पूसा प्रखंड के कैजिया पंचायत मे युवा मंडल विकास अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आजाद हिंद युवा क्लब, कैजिया का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी श्री रामा निवास व नेतृत्व पूसा प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार व संचालन मिथिला युवा संघ सोमनाहा के अध्यक्ष अनुष राज ने किया। बैठक में पूसा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन पर विस्तार से चर्चा किया, बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री रामा निवास सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष अभय कुमार उपाध्यक्ष सुमंत कुमार सह-सचिव राहुल कुमार सहित 15 सदस्यीय क्लब चयनित किया गया, बैठक में मंडल अध्यक्ष अनुष राज ने युवओ को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि युवा मंडल विकास अभियान के तहत युवा को गठन किया गया है। मौके पर सुमंत कुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार,सुरेश पासवान,अजय कुमार, सुमित कुमार, मुन्ना कुमार, मनीष कुमार अभय कुमार सिंह विवेक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
नवगठित क्लब के अध्यक्ष, सचिव, एवं क्लब के सभी सदस्य को प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार एवं मिथिला युवा मंडल, सोमनाहा अध्यक्ष अनुष राज ने माला पहनाकर सम्मानित किया।