ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव

रोहतास/दावथ

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह
खबर रोहतास जिले के दावथ से है , जहाँ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की धूम रही। जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया। रात में 12 बजते ही मंदिरों से घंट-घडि़यालों की आवाज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। घंटो के साथ-साथ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी जगहों पर सजाई गईं आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रहा था।
जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजीरी तैयार करने में जुटे थे। वही बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहे। प्रखंड के सभी मोहल्लों में नंदलाल के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाईं गई थीं। शाम होते ही भव्य रोशनी झांकियों से निकली। दिनभर की अथक तैयारी के बाद रात 12 बजे विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया गया। घंट-घडि़याल की आवाज के साथ देररात तक श्रीकृष्ण की आरती का सिलसिला चला।

Related posts

जिला परिषद अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख मुखिया के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

ETV News 24

भूमि विवाद में हुई मारपीट में 5 लोग घायल एक की हिलत नाजुक

ETV News 24

भारतीय नारी आंदोलन की नायिका सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की ऐपवा ने मनायी जयंती

ETV News 24

Leave a Comment