ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी कि मनाई गई जयंती

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की 78 वीं जयंती समारोह पूर्वक सदभावना दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोo अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने स्व० गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्वo राजीव गांधी की ही देन है। जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वo राजीव गांधी की कल्पना थी की 21 वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प को दोहराया। मौके पर राम उदगार महतो, सतीश चन्द्र चौधरी, कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, जितेंद्र कुमार, जुल्फिकार आलम, राम शंकर राय, प्रमोद कुमार, हामिद जौहर, शकील अहमद आदि शामिल थे।

Related posts

पटना का टॉप टेन कुख्यात अपराधी माणिक सिंह झारखंड में गिरफ्तार

ETV News 24

रेणु बनी सेविका संघ की अध्यक्षा

ETV News 24

चुनाव में हार से बौखलाए महागठबंधन के समर्थकों ने तोड़ दी मर्यादा पांच हुए गिरफ्तार…

ETV News 24

Leave a Comment