ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

लोजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट

नोखा/रोहतास। खबर रोहतास जिले के नोखा प्रखंड से है, जहाँ नगर परिषद नोखा के महावीर मंदिर स्थित धर्मशाला में लोजपा की बैठक की गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा किया। इनमें लोजपा रामविलास पासवान की पार्टी को मजबूत करने को लेकर संगठन की मजबूती के लिए अभियान चलाने और चिराग पासवान तथा रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों की लोगों को जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का प्रचार करने के लिए कहीं गई। कार्यक्रम में लोजपा का संगठन मजबूती के साथ , राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई और पार्टी द्वारा चिराग पासवान में आस्था व्यक्त की गई। इस मौके पर टुनटुन पासवान, रामजी पासवान, जनेश्वर पासवान, राकेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा, अनिल पासवान, संचालन , जनेश्वर पासवान, अध्यक्ष चुनचुन पासवान ने किया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

समस्तीपुर में एक ही गांव से चार लड़कियाँ गायब, मचा हड़कंप

ETV News 24

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र दिया गया है

ETV News 24

1 रूपये तोड़ाई, 1 रूपये भाड़ा, 1 रूपये गद्दी खर्च और 4-5 रूपये बिक रहा है उत्तम क्वालिटी का टमाटर

ETV News 24

Leave a Comment