ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

9 सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में सोमवार को शहर के पुरानी सरकारी बस पड़ाव के पास आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन नई दिल्ली के महासचिव विसंभर वसु एवं बिहार प्रदेश फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आहवान पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रत्येक जिले में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें भारत के प्रधान मंत्री के नाम नौ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिला के जिलाधिकारी को सौंपा गया। जो प्रधान मंत्री भारत सरकार को भेजा जाना है। उपरोक्त शीर्ष नेताओं द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जो निम्नांकित है। 11 जुलाई 2022 को देश के प्रत्येक जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधान मंत्री भारत सरकार के नाम नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलािकारी को सौंपा जाना था। देश के प्रत्येक राज्य में दिनांक 18 जुलाई 2022 को भारत के प्रधान मंत्री के नाम नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्य सरकारों को सौंपना है। इसी कड़ी में दिनांक 2 अगस्त 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम के माध्यम से देश के जन वितरण विक्रेताओं के नौ सूत्री मांगो का ज्ञापन प्रधान मंत्री भारत सरकार को सौंपना है। इन्हीं सब मामलो को लेकर आज शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया, जो समस्तीपुर शहर के पुरानी सरकारी बस पड़ाव जो जिला प्रशासन द्वारा धरना स्थल घोषित है, पर जिले के 20 सो प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने किया जबकि इस संचालन जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। मौके पर एसोसियेशन के जिला वरीय उपाध्यक्ष चंद्र देव प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार चौधरी, गजेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री शत्रुघन महतो, लक्ष्मी पासवान, वीरेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, देवानंद सिंह, रंजेश कुमार सिंह, राज कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

दिव्यांग असहाय विधवा के बीच कंबल का वितरण

ETV News 24

भोजपुर गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन

ETV News 24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया मंडल प्रशिक्षण शिविर

ETV News 24

Leave a Comment