प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले के अलग अलग स्थानों पर सर्प दंश से दो छात्रा कि मौत हो गई। सर्व प्रथम विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बेलसंडी डीह गांव में सर्पदंश से एक छात्रा की मौत हो गई।। मृतका की पहचान बेलसंडी डिह निवासी संजय महतो कि पुत्री पिंकी कुमारी अपने घर में सोई हुई थी इसी क्रम में जहरीला सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर प्रखंड के तीरा जटमलपुर में भी एक छात्रा कि मौत सांप के काटने से हो गई। मृतका की पहचान महादेव स्थान निवासी अनिल राय कि पुत्री मुन्नी कुमारी के तौर पर हुई है। इधर कल्याणपुर में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा। जाम की जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार मौक़े पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया उसके बाद आमदो रफ्त बहाल हो सका।
वही दो – दो स्कूलों के छात्रा की मौत पर 2 मिनट का मौन रखा गया और दोनों छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई।