प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य हरी सहनी का सम्मान समारोह भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में बघला गांव में समाजसेवी अशोक सहनी के दरवाजे पर किया गया।सम्मान समारोह कार्यक्रम को पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, चकमेहसी पंचायत के मुखिया ब्रजेश राय, बेलसंडी के पूर्व मुखिया लालबाबू राय,दशरथ सहनी, डॉक्टर दिनेश सहनी सहित अन्य लोग ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विजय पांडे ने और धन्यवाद ज्ञापन सुरेश सहनी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य हरी सहनी ने अपने चयन के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए बताया कि वो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता में रखेंगे। मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने श्री हरि सहनी जी जीवन वृत्त के बारे में बताया कि किस प्रकार एक शिक्षक से राजनीति के शिखर पर पहुंचे है और साथ ही केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को एक अति पिछड़ा वर्ग के लाल के चयन के लिए धन्यवाद भी दिया।कार्यक्रम में भाजपा के उमाशंकर ठाकुर, मनीष शर्मा, विनय ठाकुर, शिवचंद्र चौधरी, मुन्ना ठाकुर,बाबुल कुमार, सुमंत कुमार सहित सहनी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।