ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

टाटा सवारी गाड़ी के मालिक की मनमानी से टेंपो ने मारी पलटी, महिला बुरी तरह जख्मी

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर– जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र कल्याणपुर निवासी टाटा सवारी गाड़ी मालिक विनोद साहू के मनमानी का मामला प्रकाश में हमेशा आते रहता है। वहीं बुधवार को उसी के मनमानी के कारण एसएच 88 कल्याणपुर गंज में टेंपो के पलटने के कारण एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसका एक दयां हाथ और बाएं पैर फैक्चर हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला दलसिंहसराय- सिंघिया घाट के रास्ते टेंपो के द्वारा अपने ससुराल कल्याणपुर गढ़ आ रही थी। वहीं टेंपो के कल्याणपुर चौक पहुंचते ही टाटा सवारी गाड़ी का मालिक स्थानीय निवासी राम स्वार्थ साहू पूर्व शिक्षक के पुत्र विनोद साहू ने टेंपो से यात्री को जबरदस्ती उतारने के क्रम में चलती टेंपो के हैंडल को मोड़ दिया। जिससे टेंपो पलट गई। जिसमें टेंपो सवार कई लोग हल्का घायल हुए। वहीं एक महिला दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसका एक निजी क्लीनिक में इलाज जारी है। जख्मी महिला की पहचान 32 वर्षीय बबीता कुमारी पति रवि राय,कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड 3 निवासी के रूप में की गई है। बता दें कि पहले भी विनोद साहू ने कल्याणपुर दक्षिण पंचायत बिशनपुर निवासी एक महिला के साथ अपनी गाड़ी में बैठाने को लेकर बदतमीजी किया था। आगे बता दें कि उक्त टाटा सवारी गाड़ी मालिक पूर्व में दुर्गा मेला के बलात्कार केस का भी अभियुक्त रह चुका है। आखिर सवाल उठता है कि सुशासन के सरकार में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं,वाहन मालिक की मनमानी कब तक। जो जांच का विषय है। वहीं संवाद प्रेषण तक जख्मी महिला ने स्थानीय विभूतिपुर थाने में आवेदन नहीं दी है।

Related posts

सरकार मुंगेर के विकास के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है

ETV News 24

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटा एक जख्मी

ETV News 24

पूसा में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूट के दौरान मारी गोली

ETV News 24

Leave a Comment