प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर अंतर्गत गुनाई बसही पंचायत में एक विवाहिता के द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान स्थानीय मनीष कुमार सहनी की पत्नी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस के द्वारा लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मनीष कुमार के माता पिता पूर्व में ही मर चुके हैं। वही मनीष कुमार विगत एक महीने पहले ही कमाने के लिए बाहर गया था। घर में पत्नी अकेली रह रही थी। स्थानीय लोगों के द्वारा विवाहिता महिला को नहीं देखने एवं घर की कीबार नहीं खुलने पर शंका होने पर खोजबीन शुरू की गई। वही कच्चे घर की कीबार खोलने पर घर के अंदर विवाहिता फंदा लगाए हुए झूल रही थी। वही ताजपुर थाना के पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद महिला की मौत के संबंध में और भी जानकारी मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी व पूर्व मुखिया चौधरी सहनी ने शोक संवेदना प्रकट की है।