ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाकपा-माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत में भाकपा-माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
झंडोत्तोलन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष के रास्ते शहीद हुए मजदूरों की याद में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस उन लोगों का दिन है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मजदूरों से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों के लिए फिक्रमंद है। देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत होने बावजूद मजदूरों को बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि की आसमान छूती महंगाई से लोगों के रोजी, रोटी, मकान पर संकट छा गया है। महंगाई से जनता त्रस्त है। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य महेश सिंह, दिनेश सिंह समेत प्रतिभा कुमारी,संगीता देवी,बीना देवी,काजल देवी, मुनिया देवी,रेनू देवी,सरिता देवी,राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी,कविता देवी,संजू देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,उर्मिला देवी,अनीता देवी,निर्मला देवी,फूलो देवी, गीता देवी,शकुंतला देवी,आशा देवी,शंकर मांझी, कैलाश राम,रणजीत राम,सहदेव राम,छोटूराम आदि मौजूद थे।

Related posts

कल्याणपुर पुलिस में दो पियक्कड़ कर को न्यायिक हिरासत में भेजा

ETV News 24

पंचायत सचिव और वार्ड सभा वार्ड सचिव चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ

ETV News 24

महिला से उचक्कों ने उड़ाए 17 हजार

ETV News 24

Leave a Comment