ETV News 24
खगड़ियाबिहार

जीवन एवं मौत से जूझ रहे क्रांतिकारी कलम के जादूगर पत्रकार राजेश सिन्हा जी को आर्थिक सहयोग करने का मार्मिक अपील

खगड़िया बिहार

*मानव जनसेवा ही है सर्वोत्तम समाजसेवा – किरण देव यादव*

*जीवंत पत्रकार राजेश सिन्हा को आर्थिक मदद करने हेतु जिलाधिकारी सांसद विधायक चेयरमैन मंत्री मुख्यमंत्री एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं स्वयंसेवियों से किया मांग*

*खगड़िया* भाकपा माले के जिला संयोजक सह बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला संरक्षक किरण देव यादव ने जिलाधिकारी सांसद विधायक चेयरमैन मंत्री मुख्यमंत्री एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं स्वयंसेवियों का ध्यान आकृष्ट कर प्रखर पत्रकार राजेश सिन्हा को आर्थिक मदद करने का मांग किया है।
उन्होंने मार्मिक अपील करते हुए कहा कि क्रांतिकारी कलम के जादूगर, सामाजिक राजनीतिक प्रशासनिक घटना परिघटनाओं पर पैनी नजर रखने वाले निष्पक्ष, निर्भीक, निस्वार्थ पूर्वक स्वच्छ पत्रकारिता का हस्ताक्षर, तथा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजेश सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं,,,,,
किंतु आज लगभग 50 बसंत देख चुके राजेश सिन्हा जी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं, अपने जीवन में आजीवन संघर्ष करने वाले पत्रकार आज मौत से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। मौत व दुश्मन को शिकस्त देने की हिम्मत इनके जिगर में कूट-कूट कर भरा है।
विगत तीन सप्ताह पूर्व से बेड रेस्ट पर हैं।
घटना सुनते ही स्तब्ध रह गया हूं, मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली एवं यथाशीघ्र कुशलक्षेम पूछने, सहानुभूति के दो शब्द साझा करने राजेश भाई के आवास पर चित्रगुप्त नगर पहुंचते ही हालात देखकर रोंगटे खड़े हो गए, अंतर्मन दुख से बेचैन हो गया। कलम एवं समाज की सिपाही होने के नाते अपनी मन की बातें एवं राजेश भाई के व्यथा को लिखने को हिम्मत जुटा पा रहा हूं।
राजेश भाई का स्थिति देखकर दिल दहल गया, कमर एवं रीढ में बेल्ट, पट्टियां, दवा, 24 घंटा लेटे या बैठे रहना, नित्य क्रिया कर्म का संकट,,, उफ्फ बयां करना मुश्किल है, अक्सर प्रकृति अच्छे लोगों को ही कष्ट देता है जो दुर्भाग्यपूर्ण होता है।
हालांकि इनके जोश जज्बे साहस को देखकर मैं आश्चर्यचकित हुआ। निश्चित तौर पर संकट के समय साहस की जरूरत होती है जो इन्हें देखकर परिलक्षित हुआ।
इनके कथना अनुसार – मैं मरा नहीं हूं फिलवक्त बीमार हूं,,,
निश्चित तौर पर स्वस्थ होंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ तहलका मचाएंगे,,,
इनके मजबूत इरादे को दर्शाने के लिए काफी है।
*घटना परिस्थिति*-
एक दुर्घटना में ब्रेन हेमरेज, रीढ कमर की हड्डी टूटने से बेगूसराय के प्रसिद्ध डॉक्टर शंभू सिंह से इलाजरत हैं, चिकित्सक के सलाह अनुसार ब्रेन का ऑपरेशन होना है जिसमें 12 लाख रुपए ऑपरेशन में दवा वगैरह में तीन लाख रुपए खर्च होना है। स्वाभाविक है किसी मध्यम वर्ग के लिए व्यवस्था करना दुर्लभ कार्य है, बावजूद इसके आजीवन गरीबों निः सहायों के सहयोग में तत्पर रहने वाले राजेश सिन्हा जी के लिए आज सभी वर्ग के लोग खड़े हैं, अपार सहानुभूति मिल रही है। हम सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं बुद्धिजीवियों का नैतिक कर्तव्य बनता है, हम अपने साथियों के सहयोग में इस दुख संकट के वक्त में साथ खड़े हों, ताकि सामाजिक एकता अखंडता संप्रभुता आपसी प्रेम भाईचारा नैतिक कर्तव्य ईमानदारी का उदाहरण पेश हो सके।
विदित हो कि राजेश भाई प्रखर पत्रकार के रूप में सन्मार्ग हमवतन तापमान राष्ट्रीय सहारा दैनिक भास्कर हिंदुस्तान दैनिक जागरण प्रभात आर्यावर्त सहित दर्जनों कई राष्ट्रीय पत्र पत्रिका एवं समाचार पत्रों में अपनी उत्कृष्ट योग्यता के आधार पर बेहतरीन पहचान बनाने के साथ समाज प्रशासन सरकार को आईना दिखाने का उल्लेखनीय कार्य किये है। समाज के लिए उत्कृष्ट ने योगदान दिये हैं।
फिलवक्त एसडीएफ लाइव न्यूज़ के संपादक के रूप में बखूबी कार्य निष्पादन कर रहे हैं।
*कर्तव्य बोध* –
निसंदेह राजेश भाई सबों के लिए अपनी अपनी कलम से सर्व जनहित एवं न्याय की बातों को प्रखरता से समाचार पत्रों में उकेरने का उल्लेखनीय कार्य सहयोग किए हैं, अब जरूरत है हम सबों का नैतिक कर्तव्य बनता है ऐसे संकट के समय में राजेश भाई के प्रति सहयोग सहानुभूति के लिए सामने आएं। चुंकि सामाजिक न्याय एवं सर्वांगीण विकास हेतु गरीब गुरबों हेतु जनपक्षीय सवालों पर बेबाक बोलने लिखने की हिमाकत सक्षमता राजेश भाई में ही है।
*मार्मिक अपील* –
आइए, हम सब मिलकर राजेश सिन्हा जी के साथ खड़े हो, दुख के घड़ी में एक डूबके को तिनके का सहारा बनें और पुनः समाज सेवा हेतु राजेश भाई अपने को सदैव सर्वस्व निछावर करने के लिए तत्पर रहेंगे।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, उम्मीद ही नहीं यकीन है राजेश भाई के लिए हम सब एक हैं। सहयोग हेतु तत्पर हैं, आर्थिक मदद की अपेक्षा, आकांक्षा के साथ मदद करने हेतु आम जनों से अपील आह्वान करते हैं।

Related posts

स्व.मंटू सिंह स्मृति कप 2024 सेमी फाइनल मुकाबले में कन्हाई इलेवन ने विकास इलेवन को दो विकेट से हराकर मैच जीत लिया

ETV News 24

गांव के विकास में शिक्षा वेहद जरूरी —-रामजी सिंह

ETV News 24

चुनाव को लेकर SDM,ने बीएलओ के साथ की बैठक। दिए कई निर्देश

ETV News 24

Leave a Comment