ETV News 24
खगड़ियाबिहार

27 मार्च को पंच सरपंच संघ का खगड़िया प्रखंड का होगा सम्मेलन, सभी पंच सरपंच भाग लें – किरण देव यादव

खगड़िया

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया प्रखंड का सम्मेलन 27 मार्च 2022 को 11:00 बजे दिन में खगड़िया के स्टेशन चौक अवस्थित यशवंत होटल में किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।
श्री यादव ने प्रखंड के सभी पंच उपसरपंच सरपंच को सम्मेलन में भाग लेने का अपील किया है।
प्रखंड सम्मेलन की तैयारी एवं भागीदारी हेतु जिला अध्यक्ष किरण देव यादव , गौराशक्ति के सरपंच अर्जुन बाबू, कासिमपुर के सरपंच यशवंत बाबू , माड़र के सरपंच रामदेव बाबू, लाभगांव के सरपंच रुदल जी, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष पीटर कुमार, जिला सचिव मनोज कुमार आदि ने संपर्क अभियान चला रहे हैं।
जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा की सम्मेलन में ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने एवं पंच सरपंचों का समस्या समाधान करने हेतु संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा तथा प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा।

Related posts

कोयला डिपो से 70 हाइवा अवैध डंप बालू किया जब्त

ETV News 24

लाखों की लागत से बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में खुलेआम हो रही धाँधली

ETV News 24

अनुमंडल पदाधिकारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया प्रखंड कर्मियों में खुशी

ETV News 24

Leave a Comment