ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़िता द्वारा महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विभुतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पड़ोसी युवक संतोष कुमार को नामजद किया है। आवेदन में कहा गया है कि बीते 19 फरवरी की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। उसी बीच आरोपी युवक कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर शराबे पर परिवार के लोग पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। सुबह पंचायत में शिकायत की गई। लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचा। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाच में जुट गयी है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

दो समुदायों के बिच सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो लोग मनोज साह तथा असगर अंसारी को किया गया गिरफ्तार

ETV News 24

पटना में अपराधियों ने युवक को मारी ताबर तोड़ 4 गोली

ETV News 24

बाइक, ट्रैक्टर की टक्कर में 3 वर्षीय बालक की मौत

ETV News 24

Leave a Comment