ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

उप मुखिया का चुनाव जीतने के बाद शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को मुखिया एवं वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। वहीं उप मुखिया का चुनाव भी हो रहा था। विभूतिपुर पुलिस ने शपथ ग्रहण के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कर्रख निवासी तेजो ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार वार्ड सदस्य चुनाव जीतने के बाद आज शपथ ग्रहण करने पहुंचे।
साथ ही उप मुखिया मे भी दावेदारी ठोका। दीपक कुमार उप मुखिया का चुनाव तो जीत गया। लेकिन पुलिस के नजरों से नहीं बच पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दीपक कुमार पर मध निषेध अधिनियम के तहत शराब बेचने का विभूतिपुर थाना में कांड संख्या 473/21 दर्ज था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को शपथ ग्रहण करने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। अब एक सवाल यह भी उठ रहा है की चुनाव आयोग बिगर जांच परख का कैसे उम्मीदवारी दी। चुनाव आयोग भी जांच के दायरे में आ गया है। फिलहाल युवक उप मुखिया का चुनाव जीत गया है। लेकिन पुलिस उसे शपथ ग्रहण के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है। वह इस संबंध में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी से पूछे जाने पर उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान दीपक कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Related posts

आक्रोशित लोगों ने अंचलाधिकारी के गाड़ी में लगाई आग

ETV News 24

मारपीट की घटना में एक जख्मी, सदर अस्पताल रेफर

ETV News 24

यूरिया किल्लत एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने को कृषि पदाधिकारी में मिला किसान महासभा का प्रतिनिधिमण्डल

ETV News 24

Leave a Comment