ETV News 24
खगड़ियाबिहार

17 अगस्त 2021 खगड़िया भाकपा माले नेता किरण देव यादव ने नाव दुर्घटना में कई लोगों की डूबने पर जताया आशंका, दु:ख, श्रद्धांजलि व संवेदना परबत्ता नया गांव के निकट गंगा नदी के उपधारा में भीषण नाव दुर्घटना होने पर अभी तक डूबने से 6 लोगों की मौत, शव बरामदगी, दर्जनभर लापता रहने, और डूबने से मौत की संभावना पर सामाजिक संगठन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए सरकार व प्रशासन से मृतक एवं लापता आश्रितों को दस दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया है। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि नाव पर किसान मजदूर 40-45 की संख्या में सवार थे, खेती मजदूरी कर घर लौट रहे थे। ओवरलोडिंग के कारण नाव दुर्घटना घटी। उन्होंने घटना का उच्च स्तरीय जांच करने की मांग प्रशासन से किया। माले नेता किरण देव यादव ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि एवं आश्रितों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किया है। इधर, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त किया

खगड़िया/बिहार
भाकपा माले नेता किरण देव यादव ने नाव दुर्घटना में कई लोगों की डूबने पर जताया आशंका, दु:ख, श्रद्धांजलि व संवेदना

परबत्ता नया गांव के निकट गंगा नदी के उपधारा में भीषण नाव दुर्घटना होने पर अभी तक डूबने से 6 लोगों की मौत, शव बरामदगी, दर्जनभर लापता रहने, और डूबने से मौत की संभावना पर सामाजिक संगठन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए सरकार व प्रशासन से मृतक एवं लापता आश्रितों को दस दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया है।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि नाव पर किसान मजदूर 40-45 की संख्या में सवार थे, खेती मजदूरी कर घर लौट रहे थे। ओवरलोडिंग के कारण नाव दुर्घटना घटी। उन्होंने घटना का उच्च स्तरीय जांच करने की मांग प्रशासन से किया।
माले नेता किरण देव यादव ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि एवं आश्रितों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किया है।
इधर, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त किया।

Related posts

समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में प्रधानाचार्य और अधीक्षक की नियुक्ति

ETV News 24

चकमेहसी मंडल के कुढ़वा में दी गई केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

ETV News 24

माकपा नेता एसएफआई व खेमयू के पूर्व राज्य महासचिव का असमायिक निधन

ETV News 24

Leave a Comment