ETV News 24
बिहारशेखपुरा

विस का दोनों उपचुनाव एनडीए बड़े अंतर से जीतेगा

लालू ने 15 वर्षों तक बिहार को बंधक बनाकर रखा

सोमवार को शेखपुरा में मंत्री अशोक चौधरी,नीरज सिंह,संजय झा तथा सुमित सिंह

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री तथा जदयु नेता अशोक चौधरी ने दावा किया है बिहार का दोनों उप चुनाव एनडीए बड़े अंतर से जीतेगा। राज्य सरकार के ही मंत्री नीरज सिंह ने तेजस्वी को अहंकारी बताते हुए कहा लालू जी ने 15 वर्षों तक बंधक बनाकर रखा था। यह बात सोमवार को शेखपुरा में दोनों मंत्रियों ने पत्रकारों से बातचीत में कही। पटना से तारापुर जाने के क्रम में ये शेखपुरा में जदयु के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ के आवास पर चाय पीने के लिए रुके थे। उनके साथ मंत्री संजय झा तथा सुमित कुमार सिंह भी शामिल थे। जितेंद्र नाथ तथा राहुल कुमार ने इन मंत्रियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अशोक चौधरी ने कहा नीतीश जी ने जात-पात की राजनीति को किनारे करके विकास को मुद्दा बनाया है। इसी मुद्दे पर हम तारापुर और कुशेश्वर स्थान का उप चुनाव जीतेंगे। उप चुनाव में लालू जी के चुनाव प्रचार करने के सवाल पर चौधरी ने कहा लालू जी के प्रचार करना एनडीए के लिए लाभकारी होगा। कहा नीतीश कुमार के मुकाबले का बिहार में कोई राजनेता अभी नहीं है। नीरज कुमार सिंह ने कहा तेजस्वी को अहंकारी बताया। कहा उनके अहंकार की वजह से महागठबंधन की बाकी पार्टियों की स्थिति बदतर है। कहा तेजप्रताप लालू जी को बंधक बनाकर रखने की बात कह रहे हैं। लालू जी ने 15 वर्षों तक समूचे बिहार को बंधक बनाये रखा था। लालू राज में बिहार के 5243 लोगों का अपहरण फिरौती वसूलने के लिए हुआ था। अगर सही में लालू बंधक बने हैं तो तेजस्वी सरकार और कानून से मदद ले सकते हैं।

Related posts

समस्तीपुर जिला के आधारपुर कांड में श्रवण राय, सनोवर खातुन एवं मो० अनवर के हत्यारे को अविलंब सजा मिले- बंदना सिंह

ETV News 24

केंद्र की विश्वासघाती नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किसान महासभा ने निकाला विश्वासघात मार्च

ETV News 24

समस्तीपुर : मथूरापुर घाट से लापता युवक की पाँच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला

ETV News 24

Leave a Comment